नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के बाद करवाया गर्भपात

0
234

जयपुर। नाहरगढ़ थाना इलाके में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहीं नहीं आरोपियों ने लड़कियों के गर्भवती होने पर उनका गर्भपात भी करवा दिया। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटियों के साथ उसके परिचित दिनेश प्रजापत और मनोज जोशी ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के कारण उसकी बेटी गर्भवती हो गई। इस पर आरोपियों ने उसका अबॉर्शन करवा दिया। आरोपियों ने उसकी बेटियों के अश्लील वीडियो बना लिए। जिनको सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं और उनसे पैसा भी लेते हैं। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसकी बेटी ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की।

पीड़िता की मां की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों नाबालिगों का मेडिकल करवा दिया गया है और जल्द ही दोनों पीड़िताओं के 164 के बयान कोर्ट के सामने दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी दिनेश प्रजापत और मनोज जोशी के संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी गायब हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here