सीडीएम मशीन से ठगी का अनोखा तरीका: बदमाशों ने 5 मिनट में उड़ाई 38 हजार की नकदी

0
44
Police arrested four criminals of online fraud gang
Police arrested four criminals of online fraud gang

जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में शातिर ठगों ने एक माचिस की तीली से टेक्नोलॉजी को चुनौती दे डाली। शातिर ठगों की इस चुनौती से बैंक सुरक्षा और टेक्नोलॉजी पर कई सवार खड़े कर दिए। बदमाशों ने माचिस की तीली का इस्तेमाल कर कैश डिपॉजिट मशीन से 38 हजार रुपए उड़ा लिए। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो नई टेक्नोलॉजी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर शातिर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि बैंक मैनेजर अमित कुमार ने मामला दर्ज कराया है कि 2 अप्रैल को शाम को दो युवक एटीएम बुथ में आए और चालाकी से मशीन के उस हिस्से (सेंसर) में माचिस की तीली फंसा दी, जो कैश के आने-जाने की निगरानी करता है। सेंसर प्रभावित होते ही मशीन का सिस्टम बाधित हो गया, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने छेड़छाड़ की और महज 5 मिनट के भीतर 38 हजार रुपए निकाल लिए।

बैंक कर्मचारियों को वारदात की जानकारी कैश डिपॉजिट का मिलान करने पर चली। कैश संभालने पर मशीन में 38 हजार रुपए कम मिले। जिसके बाद कर्मचारियों ने एटीएम बुथ में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो बदमाशों की करतूत सामने आई। पुलिस ने दोनो शातिर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here