50 ग्राम स्मैक के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

0
38
Two notorious criminals arrested along with gamblers.
Two notorious criminals arrested along with gamblers.

जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस और जिला विशेष टीम दक्षिण (डीएसटी) ने ‘मिशन जागृति’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मां-बेटे को 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत की स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक विशम्भर, शिप्रापथ थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव तथा साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि टोंक जिले के तस्कर जयपुर में स्मैक की खेप सप्लाई करने आने वाले हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार से आए नितेश सांसी (33) और उसकी मां हेवर देवी (60) को गिरफ्तार किया है।

जो टोंक जिले के दुनी थाना क्षेत्र के पोल्याडा गांव का निवासी है और वर्तमान में देवली में रह रहे है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और जयपुर में किन लोगों को सप्लाई की जानी थी। पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के संबंध में भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

इस कार्रवाई में डीएसटी के उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र, एएसआई प्रेमचंद, हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार सहित डीएसटी, साइबर सेल एवं शिप्रापथ थाना पुलिस के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here