नगर परिषद आयुक्त व सहायक अग्निशमन अधिकारी दो लाख पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
298

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कोटा टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए नगर परिषद बारां के आयुक्त मोती शंकर नागर व सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख को दो लाख पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी कोटा टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसको व्यापार करने में परेशान नहीं करने की एवज में नगर परिषद बारां के आयुक्त मोती शंकर नागर व सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख की ओर से पांच लाख रुपए रिश्वत मांगी जा रही है।

जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में ट्रेप का आयोजन किया गया। जहां उवेश शेख ने अपने कार्यालय में परिवादी से दो लाख पचास हजार रुपये रिश्वत प्राप्त की तथा कार्यालय परिसर में खड़ी अपनी स्कूटी की डिक्की में रिश्वत राशि रख कर रवाना होते हुए उसे एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया तथा वहीं सरकारी निवास से मोती शंकर नागर आयुक्त को भी डिटेन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here