मुरली-मनोहर जी सीताराम मंदिर में मायरा कथा का आयोजन

0
320

जयपुर। चांदपोल जलाल मुंशी का रास्ता श्री मुरली-मनोहर जी सीताराम मंदिर में नानी बाई का मायरा कथा का शुभारंभ हुआ। कथा की आयोजन में सर्वप्रथम कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक आशीष महाराज अपनी संगीतमय वाणी से भक्तों को कथा का रसास्वादन करवा रहे हैं।

कथा के प्रसंग में शुक्रवार को नरसी जी के पूर्व चरित्र और नानी बाई के बचपन की कथा का प्रसंग सुनाया। प्रसंग में नरसी जी को रास का दर्शन कराया। कथा के आयोजक रमेश चंद शर्मा, संतोष शर्मा,राजीव शर्मा, रेनू शर्मा,ममता शर्मा,वंशिका शर्मा, माधव शर्मा एवं समस्त ढाचोलिया परिवार की ओर से कथा आयोजित की जा रहीं है। कथा का विश्राम रविवार को पूर्णाहुति के साथ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here