जयपुर। बस्सी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए करीब पांच साल से फरार चल रहे 3 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2021 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलकर रह रहा था।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बस्सी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कानोता थाने में वर्ष 2021 में दर्ज प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में आरोपी राहुल मीणा निवासी नादौती जिला करौली वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि राहुल मीणा पिछले करीब पांच वर्षों से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की तलाश के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर लगातार निगरानी और सूचना संकलन किया जा रहा था। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने आरोपी आरोपी राहुल मीणा (30) को गिरफ्तार पूछताछ की जा रही है।



















