अवैध धारदार कटार के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

0
69

जयपुर। राजधानी की सिंधी कैंप थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शातिर बदमाश को दबोचा है, जिसके कब्जे से एक अवैध धारदार कटार बरामद की गई है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि शहर में अवैध हथियारों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी।

थानाधिकारी माधोसिंह के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहसिन (23) को गिरफ्तार किया। आरोपी भट्टा बस्ती के शहीद इंदिरा ज्योति नगर का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध धारदार कटार मिली, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी मोहसिन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस सफलता में थानाधिकारी माधोसिंह के साथ एएसआई सुरेश कुमार, कांस्टेबल सतवीर और श्रवण कुमार की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह हथियार किस उद्देश्य से लेकर घूम रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here