गंगा दशमी पर 20 बटुकों का होगा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

0
41

जयपुर। गंगा दशमी के पावन अवसर पर 25 मई को राधा माधव जी मंदिर में 20 ब्राह्मण बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक विधि-विधान के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन श्री गोविन्द देव जी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी एवं संत-महंतों के सान्निध्य में अभिजीत मुहूर्त में संपन्न होगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को गोविंद धाम में सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने कार्यक्रम के पोस्टर का विधिवत पूजन किया। वहीं चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान गणेश को आयोजन का निमंत्रण अर्पित किया गया। मंदिर महंत अमित शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

वेदाचार्य डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विद्वतजनों द्वारा ग्रह शांति पूजन कराया जाएगा तथा अभिजीत मुहूर्त में संत-महंतों और परिजनों की उपस्थिति में बटुकों को वैदिक परंपरा अनुसार यज्ञोपवीत धारण करवाया जाएगा।

गणेश निमंत्रण कार्यक्रम में सुदर्शनाचार्य महाराज, रामरज दास त्यागी एवं धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडे सहित कई संत-महंत उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने समाज बंधुओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here