March 17, 2025, 7:40 pm
spot_imgspot_img

भोमिया जी के फागोत्सव का आयोजन

जयपुर। त्रिपोलिया बाजार,मनिहारों के रास्ते में स्थित नाटाणी भवन में लगभग 250 पर्ष पुराने भौम्याजी महाराज के फागोत्सव का आयोजन किया गया। फागोत्सव में रंग-बिरंगे फूलों की आकर्षण झांकी सजाई गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर पुष्पों की होली खेली।

गोविंद नाटाणी ने बताया कि इस फागोत्सव में रंग-बिरंगे फूलों की मनमोहन रंगोली के साथ आकर्षण झांकी सजाई गई। फागोत्सव में शामिल होने आए श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली। मंदिर प्रांगण में आई महिलाओं ने होली धमाल और होली के गीतो की प्रस्तुति दी। जिसे सुन कर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं लोक कलाकारों ने भी भजनों की प्रस्तुति से मंदिर प्रांगण को भक्तिमय कर दिया। फागोत्सव में श्रद्धालुओं ने पर्यावरण सरंक्षण एवं जल सरंक्षण का संदेश देते हुए फाग गीतो पर धमाल मचाया।

पर्यावरण एवं जल सरंक्षण की शपथ लेने के बाद सामूहिक आरती की गई। इस अवसर पर त्रिलोक नाटाणी, विकास नाटाणी, मुकेश नाटाणी, राजेश नाटाणी, अभिताब गुप्ता, राहुल नाटाणी, सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles