पटवारी आठ हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
35
Patwari Arrested for Accepting an ₹8,000 Bribe
Patwari Arrested for Accepting an ₹8,000 Bribe

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की पाली-प्रथम टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए लाटाडा तहसील बाली जिला पाली के पटवारी विक्रम को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है।

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार आरोपित पटवारी द्वारा परिवादी से पूर्व में क्रय की गई भूमि के नामांतरण एवं विभाजन की एवज में 11 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से 5 हजार रुपये पूर्व में ले लिए गए थे। इसके अतिरिक्त परिवादी की माता के नाम पटवार हल्का लाटाडा स्थित भूमि खसरा संख्या 80 के सीमांकन के लिए 2 हजार रुपये की और मांग की जा रही थी। इस प्रकार पूर्व में किए गए कार्यों एवं वर्तमान कार्यों के एवज में कुल 8 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।

शिकायत प्राप्त होने पर एसीबी चौकी पाली-प्रथम द्वारा मामले का सत्यापन किया गया। इसके बाद एसीबी जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में तथा एसीबी पाली-प्रथम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र डुकिया के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान आरोपित पटवारी विक्रम को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया है। एसीबी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here