ग्रह-गोचर: शनिदेव हुए उदय, रुके कार्यों की मिलेगी रफ्तार

0
37

जयपुर। पिछले दिनों शनिदेव उदय हो चुके हैं। इसका प्रभाव समस्त राशियों पर प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलता है। शनि के उदय के बाद जीवन में रुके हुए कार्यों में गति, मानसिक तनाव में कमी तथा आर्थिक स्थिति में स्थिरता आने की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि देव की यह अवस्था कुछ विशेष राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है तथा उनके जीवन में भाग्योदय एवं उन्नति के नवीन द्वार खुल सकते हैं।

पंडित बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि जब कोई ग्रह अपनी अस्त अवस्था से निकलकर उदित होता है, तो उसकी सूक्ष्म ऊर्जा और प्रभाव पुन: पूर्ण रूप से जागृत हो जाते हैं।

इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ:

वृषभ राशि:-

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का उदय एक सकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है। लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति या करियर में अटके हुए कार्य अब गति पकड़ सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति या पैतृक मामलों से जुड़े विवादों के सुलझने के योग भी बन रहे हैं, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय कर्म भाव को सक्रिय करने वाला रहेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और विदेशी संपर्कों से लाभ की संभावना बन रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास मजबूत होगा।

धनु राशि:-

धनु राशि वालों के लिए यह अवधि सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाली मानी जाती है। नया घर, वाहन या संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों की संभावना भी बन रही है। मानसिक तनाव में कमी आएगी और ऊर्जा तथा उत्साह में वृद्धि देखने को मिलेगी।

मकर राशि :-

मकर राशि शनि देव की स्वयं की राशि मानी जाती है, इसलिए शनि का उदय इनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों की मेहनत अब फल देने लगेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप बड़े तथा निर्णायक निर्णय लेने में सक्षम होंगे। भाई-बहनों और परिवार के साथ संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here