July 27, 2024, 6:47 am
spot_imgspot_img

स्वंय सहायता समूह की 11 करोड़ महिलाओं से पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से करेंगे वर्चुअल संवाद

जयपुर। देशभर में महिला स्वंय सहायता समूह के माध्यम से 11 करोड़ महिलाएं काम कर रही हैं। इन सभी महिलाओं को पीएम मोदी बुधवार को पश्चिम बंगाल से वर्चुअल शक्ति वंदन संवाद कार्यक्रम के तहत विकसित भारत में महिलाओं का योगदान व सशक्तिकरण पर संबोधन करेंगे।

राजस्थान की सभी 11,500 ग्राम पंचायतों के अलावा नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम के 500 स्थानों सहित कुल 12000 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें लगभग पचास लाख स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहेंगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी मोतीलाल मीणा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सांगानेर विधानसभा के कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा कानोता में, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर, पंचायतराज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खेराबाग पंचायत समिति में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। राजस्थान सरकार के सभी मंत्री, केंद्रीय मंत्री व विधायक अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

भाजपा संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी सहित लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ऑडियो ब्रिच के माध्यम से आह्वान किया है। प्रत्येक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए प्रवास सुनिश्चित किये गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles