स्पा सेंटरों पर पुलिस ने मारी दबिश: संचालक-मैनेजर समेत नौ गिरफ्तार

0
29

जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में लिप्त स्पा एवं मसाज सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि झोटवाड़ा थाना पुलिस की गठित टीमों ने तीन स्पा सेंटरों पर दबिश दी।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नूर मनिहार बेगम, अमीना बेगम, सहेदा बेगम, ममता देवी, रूबी, अनुष्का श्रीवास्तव, मुस्कान बैरवा, अंकित और करण को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में स्पा सेंटर संचालक, मैनेजर और कर्मचारी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here