June 24, 2025, 6:12 am
spot_imgspot_img

राजस्थान पुलिस का सुरक्षा चक्र अभियान का आगाज : छात्र-छात्राओं को दी आत्मरक्षा जैसी मजबूत विधाओं की जानकारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस की ओर से सुरक्षा चक्र अभियान का आगाज किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को निःशुल्क (सेल्फ डिफेंस)आत्मरक्षा जुडो कराटे,मार्शल आर्ट जैसी मजबूत विधाओं की जानकारी दी गई। तीसरी बटालियन राजस्थान सशस्त्र दल (आरएसी) बीकानेर की कमांडेंट (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) सीमा हिंगोनिया ने बताया कि राजस्थान पुलिस का “सुरक्षा चक्र”अभियान का आगाज किया गया और सुरक्षा चक्र पोस्टर विमोचन पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर द्वारा किया गया।

सीमा हिंगोनिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों कक्षा (6-12)के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क (सेल्फ डिफेंस )आत्मरक्षा जुडो कराटे, मार्शल आर्ट जैसी मजबूत विधाओं की जानकारी देना है और साथ ही वर्तमान तकनीकी युग में युवा वर्ग में जागरूकता के अभाव में किशोरों में बढ़ रहे अपराधों की जानकारी देना है। इसके अलावा (लड़ाई झगड़े ,आत्महत्या,हत्या ,बलात्कार, छेड़खानी, चोरी) अपराधों के प्रकार, कारण,परिणाम,प्रभाव व उनसे बचाव के उपायों और अपराध संबंधित कानूनों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

साथ ही पॉस्को एक्ट,जस्टिस जुवेनाइल एक् ,आईटी एक्ट 2000 ,सायबर अपराध यातायात नियम ,रैंगिग और ज्यादा से ज्यादा जागरूकता, सतर्कता और सजगता फैलाना भी है । जिससे युवाओं में मजबूती, आत्मबल, आत्मसुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना विकसित होगी। इस सुरक्षा चक्र अभियान के जरिए अपराध मुक्त और सशक्त युवा पीढ़ी बनने से देश के लिए मजबूत और सुरक्षित भविष्य की बुनियाद का निर्माण हो सकेगा।

इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक दल आत्मरक्षा (सेल्फ़ डिफेंस टीम) प्रभारी और रोटरी क्लब जयपुर निदेशक डॉ पल्लवी सहित उनकी सहायक टीम शिहान हेमन्त कुमार, संदाई इंद्रा कुमारी, संदाई सुन्दर लाल, सेंसई विकास जांगिड़, सेंसई अभिषेक कारडिया, सेंसई चिन्मय तारवान, सेम्पई राहुल वर्मा,सेम्पई रिद्धिमा कुमारी के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरएसी कमांडो टीम को दिया गया। वहीं आने वाले समय में आरएसी की कमांडो टीम एवं अन्य सदस्यों द्वारा स्कूली बच्चों को लगातार ट्रेनिंग देकर सुरक्षा चक्र उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles