गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर जयपुर के व्यापारी से 5 करोड़ की फिरौती मांग

0
46
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में एक बार फिर रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नामचीन व्यापारी से विदेशी नंबर से कॉल कर 5 करोड़ रुपये की मोटी फिरौती मांगी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि श्याम नगर निवासी एक प्रतिष्ठित व्यापारी के बेटे के मोबाइल पर 18 मई दोपहर तीन से चार बजे के बीच विदेशी नंबर से कॉल आया। फोन उठाने पर सामने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया और पांच करोड रुपए फिरौती देने के लिए धमकाया। इस अचानक आई धमकी से घबराकर व्यापारी के बेटे ने फोन काट दिया।कॉल कटने के बाद भी आरोपी शांत नहीं हुआ।

उसने पीड़ित के मोबाइल पर एक बेहद डरावना और धमकी भरा टेक्स्ट मैसेज भेजा। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी का पूरा परिवार दहशत में आ गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस की तकनीकी टीम अब उस विदेशी नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here