July 27, 2024, 11:00 am
spot_imgspot_img

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

जयपुर। विधाधर नगर इलाके में एक युवती से देह शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार इलाके निवासी 24 वर्षीया युवती ने रिपोर्ट दी है कि फेसबुक पर लवीश मंगनानी से जान-पहचान हुई थी। आरोप है लवीश ने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पहले लवीश ने शादी से इंकार कर दिया, जब पीड़िता ने विरोध किया तो 27 फरवरी को उसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर गंदे-गंदे कमेंट्स किए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

भागवत कथा सुनने आई एक महिला की सोने की चेन चोरी

मुरलीपुरा थाना इलाके में भागवत कथा सुनने आई एक महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस ने बताया संजय नगर, झोटवाड़ा निवासी मधु रंगा (55) ने रिपोर्ट दी है कि 27 फरवरी को वह इलाके में वैध जी का चैराहे पर चल रही भागवत कथा सुनने के लिए आई थी। इस दौरान भीड़ में किसी अज्ञात शख्स ने उसकी सोने की चेन चुरा ली। पुलिस मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस-पास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पोक्सो एक्ट में एक आरोपी गिरफ्तार

विधाधर नगर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित तनवीर उर्फ तुषार (25) गांव महाराजपुर जिला गाजियाबाद, यूपी का रहने वाला है। आरोपी एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles