July 27, 2024, 6:40 am
spot_imgspot_img

नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नशीला जूस पिलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। थानाधिकारी कमल नयन ने बताया कि मालवीय नगर निवासी 43 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि साल-2023 में उसकी मुलाकात गुलाब चन्द से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया। दिसम्बर-2023 में नौकरी दिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गया।

जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करवा दिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रेप करने लगा। पुलिस शिकायत करने की कहने पर आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

9वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़

सोड़ाला थाना इलाके में 9वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। स्कूल आते-जाते समय आरोपी चचेरा भाई उसका पीछा कर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता है। थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सोडाला निवासी 15 वर्षीय की लड़की ने मामला दर्ज करवाया कि वह प्राइवेट स्कूल में 9वीं क्लास की स्टूडेंट है। आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय उसका चचेरा भाई बाइक से उसका पीछा करता है। बीच रास्ते में उसको रोक छेड़छाड़ करता है।

मोबाइल पर बात करने के लिए धमकाता है। शादी करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता है। आरोपी चचेरे भाई के टॉर्चर से परेशान नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। सोडाला थाने में परिजनों के साथ पहुंची नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

नशीला ज्यूस पिलाकर युवती से दुष्कर्म

प्रताप नगर थाना इलाके में मिलने के बहाने घर में घुसकर एक युवक ने युवती को नशीला जूस पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील विडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी उसे शादी करने का झांसा देकर चला गया । पुलिस के अनुसार प्रतापनगर निवासी 28 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि धीरज सोनी एक दिन उसके घर पर आया और उसे पीने का ज्यूस दिया। ज्यूस पीते ही वह बेहोश हो गई।

बेहोश की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो-विडियो बना लिए। होश में आने पर युवती ने स्वयं को अस्त-व्यस्त पाया। आरोपी ने उसके मोबाइल में लिए गए वीडियो और फोटो दिखाकर चुप करा दिया और उससे शादी करने का वादा कर चलता बना।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles