नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म

0
332

जयपुर। चित्रकूट थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को मिलने के बहाना होटल बुलाया और नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी 26 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि मार्च-2023 में कॉमन फ्रेंड के जरिए उसकी मुलाकात जितेन्द्र कुमार से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए। मोबाइल पर बात करने पर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। आरोप है कि करीब एक महीने बाद आरोपी जितेन्द्र ने उसे मिलने के बहाने होटल बुलाया।

होटल में मिलने जाने पर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अश्लील वीडियो मोबाइल में बना लिए। होश आने पर अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करवा दिया।

विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देने और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देह शोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने मारपीट कर मना कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here