प्रेम जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म

0
366

जयपुर। शास्त्री नगर थाना इलाके में रिश्तेदार युवक द्वारा प्रेम जाल में फांस कर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपित रिश्तेदार ने शादी करने का झांसा देकर घर से भगा ले जाकर देहशोषण कर वापस छोड़ दिया। इस संबंध में थाने में पीड़ित युवती ने आरोपित रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि रिश्तेदार होने के कारण आरोपित का घर पर आना-जाना था। बातचीत के दौरान आरोपित रिश्तेदार ने उसे प्रेम जाल में फांस लिया। मिलने आने पर अकेला पाकर आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

शादी करने का झांसा देकर लगातार देहशोषण करता रहा। आरोप है कि शादी करने की कहकर आरोपित रिश्तेदार उसे घर से भगाकर ले गया। लिव-इन में रखकर आरोपित ने उसके साथ देहशोषण किया। जिसके बाद उसे वापस घर छोड़कर चला गया। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपित ने मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here