एसडीआरएफ राजस्थान ने योग,जुम्बा और साइकिल रैली से दिया फिट इंडिया का संदेश

0
40

जयपुर। स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स राजस्थान ने रविवार को फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित ‘संडेज ऑन साइकिल’ के 75वें संस्करण पर गाडोता स्थित बटालियन मुख्यालय में फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया।
बटालियन मुख्यालय परिसर गाडोता (तहसील मौजमाबाद, जिला जयपुर) में सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में योग, जुम्बा डांस और रोप स्किपिंग जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।

एसडीआरएफ राजस्थान के कमांडेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नियमित योग, व्यायाम और साइकिलिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक सशक्तिकरण और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।
फिटनेस गतिविधियों के बाद बटालियन मुख्यालय से साइकिल रैली निकाली गई।

अधिकारियों और जवानों ने करीब आधे घंटे तक साइकिल चलाकर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित व्यायाम अपनाने का संदेश दिया। एसडीआरएफ राजस्थान ने इस अभियान को पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर आयोजित किया। जयपुर मुख्यालय के अलावा बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर स्थित संभाग मुख्यालयों पर भी स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से ‘फिट इंडिया’ अभियान का संदेश प्रदेशभर में जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here