तीस मई को सजेगा भव्य श्री श्याम दरबार: पोस्टर विमोचन के साथ गूंजा श्याम नाम

0
31
A magnificent Shri Shyam Darbar will be set up on May 30th.
A magnificent Shri Shyam Darbar will be set up on May 30th.

जयपुर। बाबा श्याम के भक्तों के लिए तीस मई को लक्ष्मी नारायणपुर में भक्ति, संगीत और आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। मेरा श्याम शखा परिवार की ओर से अजमेर-दिल्ली हाईवे स्थित लक्ष्मी नारायणपुर में विशाल तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और तैयारियों के तहत सोमवार को आमेर विधायक प्रशांत शर्मा के सिविल लाइन स्थित आवास पर कार्यक्रम के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे।

आयोजन समिति से जुड़े विक्रम शर्मा, सोनम प्रभाकर शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि संकीर्तन महोत्सव भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से प्रसिद्ध श्याम भजन गायक और कलाकार शामिल होंगे, जो बाबा श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। भजनों से पूरा वातावरण श्याममय हो उठेगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:15 बजे होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोपहर से ही विशाल भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर बैठने, पार्किंग, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

श्याम भक्तों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी संकीर्तन महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने और भक्ति रस का आनंद लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here