जयपुर। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ॐ श्री राम भरोसे मंदिर सुदाम कुटी, रामगढ़ मोड़ की ओर से बस स्टैंड पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों को ठंडा शरबत, लड्डू, पूड़ी-सब्जी, समोसे एवं प्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम संयोजक राजों देवी ने बताया कि सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर लोगों की सेवा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी रहे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करने से आत्मिक शांति और सुकून प्राप्त होता है।
इस अवसर पर नरेश चंद्र, अश्विनी मिश्रा, राधे, कमलेश नानवानी, विजयराजे अंश, मनोज सेवानी, अनमोल मुकंद, करन अलवानी, अनन्या, राधिका, रेणु, राहुल लोकवानी, रागिनी, कुसुम, रवि, संतोष, रिया, विनीत, सोनू, लालचंद, ताराचंद, संजय, सपना और मनीष सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।



















