साली ने लगाया जीजा पर दुष्कर्म का आरोप

0
153
Married woman kidnapped and raped for three months
Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। करधनी थाना इलाके में एक जीजा के साली से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक शादी में शामिल होने के लिए वह जयपुर आई हुई थी। जीजा ने घर में रुकने के दौरान रात में सोते समय जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी जीजा ने उसे मारने की धमकी दी। इस संबंध में करधनी थाने में पीड़िता ने आरोपी जीजा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

थानाधिकारी हरीश चन्द सोलंकी ने बताया कि झुंझनू निवासी तीस वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक शादी में शामिल होने के लिए जयपुर आई थी। शादी में आने के दौरान करधनी इलाके में रहने वाली बुआ की बेटी के घर रुकी थी। आरोप है कि आठ जनवरी की रात को वह बहन के साथ सो रही थी। रात के समय सोते समय आरोपी जीजा ने मुंह दबाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी देकर चला गया। परिजनों के पास लौटने के बाद पीड़िता ने आरोपी जीजा की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपित जीजा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here