पुरुषोत्तम मास में निकली छह कोस परिक्रमा

0
34
Six-Cose Circumambulation Procession Held During Purushottam Month
Six-Cose Circumambulation Procession Held During Purushottam Month

जयपुर। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर समाज श्री सीताराम जी की ओर से छह कोस की पारंपरिक परिक्रमा धूमधाम से निकाली गई। परिक्रमा का शुभारंभ सुबह 7 बजे मंदिर श्री सीताराम जी, छोटी चौपड़ से हुआ।

परिक्रमा त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, धुलेश्वर महादेव, पंचमुखी हनुमान, गढ़ गणेश और लाल डूंगरी स्थित गलता सहित विभिन्न मंदिरों के दर्शन करते हुए पुनः सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार व त्रिपोलिया बाजार से होती हुई मंदिर श्री सीताराम जी पहुंचकर संपन्न हुई।

संस्था के मंत्री रामबाबू झालानी ने बताया कि परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने ढोलक-मंजीरों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मास में हर तीन वर्ष में यह परिक्रमा छोटी चौपड़ से निकाली जाती है।

साथ ही उन्होंने बताया कि जिस प्रकार भाद्रपद मास में जन्माष्टमी पर परंपरागत परिक्रमा होती है, उसी तरह नर्सिंग अवतार के अवसर पर भी यह धार्मिक आयोजन किया जाता है। परिक्रमा के समापन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here