भारत के टॉप 8 हाउसिंग बाजारों में मजबूत वृद्धि जारी

मुंबई। भारत के प्रमुख आठ आवासीय बाज़ारों में मजबूत वृद्धि का रुख जारी है। प्रॉपटाइगर डॉटकॉम द्वारा जारी ताजा आँकड़ों के अनुसार इन शहरों में साल की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर 2023 के दौरान बिक्री में 22% और नई आपूर्ति में 17% वृद्धि हुई। चेन्नई को छोड़कर सभी शहरों में बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हुई और कुल बिक्री में मुम्बई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) तथा पुणे की हिस्सेदारी आधे के करीब है। प्रॉपटाइगर डॉटकॉम की यह तिमाही रिपोर्ट आठ बड़े हाउसिंग बाज़ारों पर आधारित है, जिनमें दिल्ली-एनसीआर, एमएमआर, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद शामिल हैं। 

प्रॉपटाइगर डॉटकॉम एक प्रमुख डिजिटल रियल एस्टेट ब्रोकरेज कंपनी है, जिसका स्वामित्व आरईए इंडिया के अधीन है। यह हाऊसिंग डॉटकॉम और मकान डॉटकॉम की पैरेंट कंपनी भी है। इसने अपना ‘रियल इनसाइट रेजिडेंशियल : जुलाई-सेप्टेम्बर 2023’ रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में दर्शाया गया है कि आवासीय इकाइयों की बिक्री पिछले साल की तीसरी तिमाही के 83,220 यूनिट्स से बढ़कर इस साल की तीसरी तिमाही में 1,01,220 यूनिट्स पर पहुँच गई है।

आरईए इंडिया के सीएफओ और प्रॉपटाइगर डॉटकॉम के बिजनेस हेड, विकास वधावन ने कहा कि, “शीर्ष आठ शहरों में हाउसिंग मार्केट्स में लगातार तेजी आ रही है। यह मजबूत माँग उपभोक्ताओं के सकारात्मक रुझान के कारण है। बिक्री में वृद्धि के पीछे लोगों के मन में दबी हुई माँग, खर्च योग्य आमदनी में बढ़ोतरी, स्थिर ब्याज दरें और निवेशकों की नई माँगों जैसे घटकों का योगदान है।”

प्रॉपटाइगर डॉटकॉम के डेटा से पता चलता है कि अहमदाबाद में घरों की बिक्री की संख्या वार्षिक 31% वृद्धि के साथ 7,880 से बढ़कर 10,300 पर पहुँच गई। बेंगलुरु में बिक्री में 60% की अधिकतम वृद्धि दर्ज हुई जिसके साथ यूनिट्स की संख्या 7,890 से बढ़कर 12,590 हो गई। दिल्ली-एनसीआर में बिक्री की वृद्धि 44% थी और यूनिट्स की संख्या 5,430 से बढ़कर 7,800 पर दर्ज हुई। हैदराबाद ने बिक्री में 34% की वृद्धि दर्ज की जहाँ यूनिट्स की संख्या पिछले 10,570 की तुलना में 14,190 पर पहुँच गई।

कोलकाता में बिक्री में 43% वृद्धि के साथ यूनिट्स की संख्या 2,530 से बढ़कर 3,610 पर दर्ज हुई। मुंबई में सामान्य 5% की विक्रय वृद्धि देखी गई और उच्चतर आधार के कारण यूनिट्स की संख्या 28,800 से 30,300 पर पहुँच गई। बिक्री के मोर्चे पर पुणे में यूनिट्स की संख्या पिछले 15,700 पर 18% वृद्धि के साथ 18,560 पर दर्ज हुई। चेन्नई एकमात्र शहर रहा जहाँ बिक्री में 12% की गिरावट देखी गई और इस प्रकार यूनिट्स की संख्या 4,420 की तुलना में 3,870 पर लुढ़क गई।

बिक्री (’23 की तीसरी तिमाही बनाम ’22 की तीसरी तिमाही):

तिमाही बिक्री
शहर20232022तिमाही  अंतरवार्षिक अंतर
2023 की तीसरी तिमाही2023 कीदूसरी तिमाही2022 कीतीसरी तिमाही
अहमदाबाद         10,300        8,460        7,88022%31%
बेंगलुरु         12,590        6,780        7,89086%60%
चेन्नई           3,870        3,050        4,42027%-12%
दिल्ली एनसीआर           7,800        3,230        5,430141%44%
हैदराबाद         14,190        7,690     10,57085%34%
कोलकाता           3,610        1,940        2,53086%43%
मुंबई         30,300     30,260     28,8000%5%
पुणे         18,560     18,840     15,700-2%18%
भारत 1,01,220      80,250     83,22026%22%

नई आपूर्ति में अहमदाबाद सबसे आगे :

नई आपूर्ति के मामले में अहमदाबाद काफी आगे रहा, जहाँ यूनिट्स की संख्या बढ़कर 16,670 हो गई, जबकि दूसरे शहरों में मिश्रित रुख देखे गए। लेकिन सभी आठ शहरों में लॉन्च में 17% वृद्धि के साथ कुल मिलाकर सकारात्मक रुझान बना रहा और इन यूनिट्स की संख्या 1,23,080 पर दर्ज हुई।

तिमाही नई आपूर्ति
शहर20232022तिमाही  अंतरवार्षिक अंतर
2023 कीतीसरी तिमाही2023 कीदूसरी तिमाही2022 कीतीसरी तिमाही
अहमदाबाद         16,670         21,500           8,190-22%104%
बेंगलुरु         14,360           8,000         14,61080%-2%
चेन्नई           3,700           4,630           3,930-20%-6%
दिल्ली एनसीआर           6,810           4,240           6,34061%7%
हैदराबाद         20,480         11,960         27,43071%-25%
कोलकाता           3,850           3,500           2,41010%60%
मुंबई         35,920         33,330         28,8808%24%
पुणे         21,190         26,610         13,030-20%63%
भारत 1,23,080   1,13,770   1,04,820  8%17%

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles