नशा मुक्त भारत अभियान में छात्रों को किया जागरूक

0
45

जयपुर। मानसरोवर स्थित पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के संयुक्त तत्वावधान में तरुण छाया नशा मुक्ति केंद्र के सहयोग से “नशा मुक्त भारत अभियान”* विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस निरीक्षक राधा किशन मीणा, आशीष मिश्रा, डॉ. दीपेंद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित किया एवं नशा मुक्ति अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने एएनटीएफ द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकार दी एवं छात्रों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रवीण गोस्वामी एवं उप-प्राचार्या प्रो मीनू मंगल ने की। वक्ताओं ने “नशे की चेन (श्रृंखला) को तोड़ने” के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि जागरूकता, सकारात्मक संगति, पारिवारिक सहयोग, आत्मविश्वास एवं समय पर परामर्श के माध्यम से व्यक्ति नशे की गिरफ्त से बाहर निकल सकता है और एक स्वस्थ एवं सफल जीवन की ओर अग्रसर हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here