सुभासपा प्रदेश प्रभारी सुभाष यादव की साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात

0
39

जयपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, फतेहपुर की पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पिछड़े वर्ग के अधिकारों, सम्मान, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में पिछड़े वर्ग के हितों को और मजबूती से आगे बढ़ाने तथा उनके अधिकारों की प्रभावी पैरवी के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित समाज के अधिकारों एवं सम्मान की आवाज को मजबूती से उठाना तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह राजभर और प्रदेश सचिव अशोक गौड़ भी मौजूद रहे। पार्टी के राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी की ओर से यह जानकारी जारी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here