मिस्टर राजस्थान सीजन 5 में हुनरमंदों ने मंच पर शोकेस की अपनी प्रतिभा

0
48
Talented individuals showcased their skills on stage at Mr. Rajasthan Season 5.
Talented individuals showcased their skills on stage at Mr. Rajasthan Season 5.

जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार को अजमेर रोड स्थित डी’सुरा क्लब में ए इन्फिनिटी टेकओवर्स फिल्म प्रोडक्शन हाउस की ओर से राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़े पुरुष पेजेंट “मिस्टर राजस्थान सीजन-5 2026” के मेगा ऑडिशन का भव्य आयोजन किया गया।

इस मेगा ऑडिशन में राजस्थान के विभिन्न शहरों से आए लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि प्रतियोगिता के लिए 2000 से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस, रैंप वॉक, ग्रूमिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स का प्रदर्शन किया। आयोजन में निर्धारित ड्रेस कोड ब्लैक टी-शर्ट और जींस रखा गया था।

आयोजक अनूप चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी चरण के तहत उदयपुर और जोधपुर में भी ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के हर क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सके। प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले सितंबर माह में द ट्रेड इंटरनेशनल होटल में आयोजित किया जाएगा, जहां राजस्थान भर से चयनित प्रतिभागी प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

ऑडिशन की जूरी में करण राजपुरोहित (मिस्टर राज 2024), रघुवीर बिश्नोई (मिस्टर राज 2025) तथा प्रीति सचदेवा (मिसेज इंडिया ग्लैम 2024), राहुल शर्मा (फैशन कोरियोग्राफर) शामिल रहे। जजों ने प्रतिभागियों का विभिन्न मापदंडों पर मूल्यांकन कर अगले चरण के लिए योग्य प्रतिभाओं का चयन किया।

उन्होंने आगे बताया कि “मिस्टर राजस्थान केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला एक सशक्त मंच है। हमारा उद्देश्य राजस्थान के प्रतिभाशाली युवाओं को फैशन, मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराना है। पिछले चार सफल सीजनों के बाद इस वर्ष भी हमें युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।”

गौरतलब है कि मिस्टर राजस्थान आज प्रदेश के युवाओं के लिए सबसे बड़े पुरुष पेजेंट्स में से एक बन चुका है, जिसने कई प्रतिभाओं को मॉडलिंग, फैशन और मनोरंजन जगत में नई पहचान दिलाई है। सीजन-5 को लेकर प्रतिभागियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here