एक दिन में 500 दीवारें रंगने का लक्ष्य: रंग दे गुलाबी अभियान 2 मई को

0
42
Target: Painting 500 Walls in a Single Day — 'Rang De Gulabi' Campaign on May 2nd
Target: Painting 500 Walls in a Single Day — 'Rang De Gulabi' Campaign on May 2nd

जयपुर। नगर निगम जयपुर शहर को और अधिक आकर्षक व जीवंत बनाने की दिशा में एक नई पहल करते हुए 2 मई 2026 को “रंग दे गुलाबी” अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत देश में पहली बार एक ही दिन में 500 दीवारों को रंगने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई यह पहल शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ जनभागीदारी का बड़ा उदाहरण बनेगी।

नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में निगम नगर आयुक्त ओम कसेरा ने इसे जयपुर के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि “सफाई सेवा मैराथन” के जरिए स्वच्छता का मजबूत आधार तैयार करने के बाद अब शहर को सौंदर्य की नई पहचान देने की दिशा में यह अगला प्रयास है।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि “रंग दे गुलाबी” केवल गुलाबी रंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहर की दीवारों पर पारंपरिक गुलाबी के साथ-साथ विविध आकर्षक और कलात्मक रंगों का उपयोग किया जाएगा। इससे अलग-अलग क्षेत्रों को नई पहचान मिलेगी और जयपुर की सांस्कृतिक विरासत आधुनिक रूप में नजर आएगी।

अभियान में स्कूल, कॉलेज, एनजीओ, निजी संस्थाएं, कॉर्पोरेट समूह और आम नागरिक स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे। पेंटिंग सेवाएं देने के इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 7470651609 और 7878252518 पर संपर्क कर सकते हैं।

नगर निगम ने बताया कि चयनित 500 दीवारों की जानकारी पेंटिंग से पहले और बाद में मीडिया व आमजन के साथ साझा की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। नगर निगम ने जयपुर वासियों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर शहर को स्वच्छ, सुंदर और रंगीन बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here