युवक से मारपीट कर अपहरण करने वाला आरोपित गिरफ्तार

0
508

जयपुर। बिंदायका थाना पुलिस ने युवक से मारपीट कर अपहरण करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है और साथ ही अपहरण हुए युवक को मुक्त भी कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपित से वारदात में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन बुलेट भी बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार बुढानिया ने बताया कि बिदांयका थाना इलाके में रविवार को गणेश मीणा निवासी बिंदायक से मारपीट कर अपहरण करने के मामले मे आरोपी शुभम राठौड़ निवासी चाकसू जिला जयपुर हाल रामनगरिया जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवती को दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था।

युवती द्वारा मना करने पर आरोपित अपने दोस्त के साथ मिलकर शराब का नशा कर युवती के घर बाहर इंतज़ार कर रहा था। युवती के आने पर उसके साथ आए साथियों की गाडी के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक कर मारपीट कर ले जाने का प्रयास किया। साथ ही पीडिता के अन्य साथी गणेश मीणा कर अपहरण कर अपने साथ ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here