घरेलू नौकरानी ने किया मकान पर हाथ साफ, लाखों के जेवरात लेकर फरार

0
322

जयपुर। शास्त्रीनगर थाना इलाके में एक घरेलू नौकरानी ने मालिक की अनुपस्थिति तें मकान पर हाथ साफ कर लिया। नौकरानी घर से लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस के अनुसार श्रीमहावीर रेजीडेंसी निवासी एकता शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक समारोह में बाहर गई थी। वापस आई तो अलमारी में रखे जेवरात गायब मिले और घर पर काम करने वाली नौकरानी भी गायब मिली।

नौकरानी घर से चार सोने की चूडियां, तीन सोने की चेन, 6 सोने की ईयरिंग्स, 4 सोने की अंगूठी, 2 डायमंड ईयरिंग्स और एक डायमंड अंगूठी ले गई। इस पर पीडिता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई दिनेश कुमार कर रहे है। घटना 15 नवम्बर से 14 जनवरी 2025 के बीच की है।

सूने मकान में लाखों की चोरी

करणी विहार थाना इलाके में चोर एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी ले गए। पुलिस के अनुसार विनायक विहार लालरपुरा निवासी मनोज कुमार विजय ने मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ बाहर गया था पीछे से चोर 25-26 जनवरी की रात मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से जेवरात व नकदी ले गए।

घटना का पता पीड़ित को घर लौटने पर लगा। पीड़ित घर लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला और कमरों के साथ अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से सोने का एक हार, मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, 4 अंगूठी, 50000 रुपए और मोबाइल ले गए। इस पर पीडित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here