युवती ने लगाया फांसी का फंदा

0
328

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में एक युवती ने चुन्नी के फंदे से फांसी का लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के समय परिजन घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए शव को रखवाया है। पुलिस ने मृतका के पास सुसाइड नोट मिलने से इनकार किया है।

पुलिस हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि टोंक के निवाई निवासी रेणु बैरवा (19) ने आत्महत्या की है जो सीतापुरा के शांति नगर में परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता शंभू दयाल मजदूरी के चले गए। दोपहर के बाद परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर चले गए। पीछे से कमरा बंद कर चुन्नी का फंदा लगाकर रेणु ने आत्महत्या कर ली। करीब आधे घंटे बाद परिजनों के घर लौटने पर कमरा अंदर से बंद मिला।

गेट खटखटाने व आवाज लगाने के बाद भी अंदर से जवाब नहीं आया। अनहोनी की आंशका जताकर पड़ोसियों की मदद से धक्का देकर गेट खोला गया। कमरे के अंदर जाने पर रेणु फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने फंदे से रेणु को नीचे उतारकर तुरंत महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने रेणु का मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here