सिक्किम के राज्यपाल ने तख्तगढ़ में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का किया अनावरण

0
76

जयपुर। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव तखतगढ़ के नेहरू रोड चौराहे पर 100 फीट ऊंचे तिरंगे का अनावरण किया गया। इस दौरान नगर पालिका के माध्यम से 351.83 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पानी की टंकी सहित कई अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण एलईडी पर रिमोट के जरिये किया गया।

बस स्टेंड पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। दोनों अतिथियों ने क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था के लिए निर्माणाधीन नाले का भी निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि योजना के तहत कुल 10 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये के चैक वितरित किए गए।

राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उदबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने तखतगढ़ नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। साथ ही उन्होंने सिक्किम राज्य की भौगोलिक व प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बताया।

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका तखतगढ़ के विशाल 100 फीट का तिरंगा क्षेत्रवासियों में एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करेगा।

कुमावत ने कहा कि तखतगढ़ ग्राम पंचायत के गांव खेड़ावास में टंकी के निर्माण से क्षेत्र में पानी की समस्या का निवारण हो पाएगा। इसके साथ ही साथ ही विद्यालय समिति की ओर से विद्यालय में प्रार्थना स्थल पर टिन शेड देने पर भी विद्यालय प्रशासन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब के निर्माण से 100 से अधिक जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हो सकेगी जिससे क्षेत्र वासियों को जांचों के लिए अन्य क्षेत्रों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने सरस डेयरी प्रोटेक्ट की गुणवत्ता व उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना आदि के बारे में जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here