June 25, 2025, 1:55 am
spot_imgspot_img

कलशयात्रा के साथ कराया प्रतिमाओं को नगर भ्रमण

जयपुर। जल महल स्थित परशुरामपुरी कॉलोनी के नवनिर्मित मंदिर में तीन दिवसीय प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को कलशयात्रा के साथ हुआ। आयोजन से जुड़े सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि परशुरामपुरी कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष नरेश शर्मा (श्याम) एवं अन्य ने कलश यात्रा को धर्म ध्वज दिखाकर रवाना किया। नवनिर्मित मंदिर से हाथी, घोड़े और लवाजमे के साथ निकली कलश यात्रा में साढ़े चार फीट ऊंचाई के श्रीराम दरबार, मंगलेश्वर महादेव और मां दुर्गा की मूर्तियों को सजाकर जयकारों के साथ नगर भ्रमण कराया गया।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एक ही रंग की साड़ी पहन कर मंगल गीत चल रही थीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह ठंडे पानी और शर्बत की व्यवस्था की। नगर भ्रमण यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन, जल महल, आमेर रोड होती हुई पुन: मंदिर पहुंची। इसके बाद मंदिर में 24 घंटे की अखंड रामायण शुरू हुई। नरेश शर्मा ने मुख्य यजमान के रूप में सप्नीक और सकुटुंब रामायणजी का पूजन किया। पंडितों ने बारी-बारी रामायण की चौपाइयों का वाचन किया।

आज होंगे विविध अधिवास:

शनिवार, 17 मई को दोपहर आरती के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। इसके बाद मूर्ति प्रतिष्ठा की पूर्व क्रियाएं शुरू होंगी। 11 वैदिक विद्वान अनुष्ठान प्रारंभ करेंगे। समस्त देवी-देवताओं, श्रीराम दरबार, दुर्गा माता और शिव परिवार का अन्न, जल, फल सहित अन्य सामग्री से अधिवास कराया जाएगा।

कल अभिजीत मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा:

18 मई रविवार को दोपहर 12:15 अभिजीत मुहूर्त में संत-महात्माओं के सान्निध्य में सभी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जयपुर सांसद मंजू शर्मा , हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जयपुर नगर निगम हेरिटेज की महापौर कुसुम यादव, स्थानीय पार्षद सहित सभी कॉलोनीवासियों की गरिमामय उपस्थिति में संगीतमय महाआरती की जाएगी। उसके बाद हजारों भंडारा प्रसादी होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles