जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल 13 जून (शनिवार) को दोपहर 11.30 से 01.30 बजे तक पुलिस थाना मालवीय नगर पर जनसुनवाई करेंगे।
इस दौरान मालवीय नगर सर्किल के मालवीय नगर, एयरपोर्ट, जवाहर सर्किल, खो नागोरियान एवं बजाज नगर थानों के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुँचाना है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर, पुलिस थाना शिप्रापथ, विद्याधर नगर, भांकरोटा,शिवदासपुरा, आमेर, रामगंज,चित्रकूट एवं बस्सी थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।


















