घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के गले से चेन तोड़ भागे बदमाश

0
361

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में बुधवार की दोपहर घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन तोडने का मामला सामने आया है। जानकारी में सामने आया कि हेलमेट पहनकर आए बदमाशों ने कपड़े सुखा रही बुजुर्ग महिला के गले से चेन तोड़ी और फिर फरार हो गए।

इस छीना-झपट्‌टी के दौरान बुजुर्ग महिला जमीन पर गिरकर घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलि मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेक इलाके में नाकाबंदी भी करवाई,लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो की तलाश कर रही है।

एसएसओ अरुण कुमार ने बताया कि लूट की वारदात ट्रांसपोर्ट नगर के सेठी कॉलोनी निवासी शकुंतला जैन (70) के साथ हुई है। जो बुधवार की दोपहर को घर के पोर्च में कपड़े सुखा रही थी। इस दौरान मेन गेट खोलकर हेलमेट पहना बदमाश घर के अंदर आया और फिर बुजुर्ग महिला के पीछे से गले में पहनी सोने की चेन तोड़ने के लिए झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़ ली।

बचाव करते समय बुजुर्ग महिला जमीन पर गिरकर घायल हो गई। बदमाश हाथ लगी आधी चेन को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि बिना नंबर की पल्सर बाइक पर लुटेरा आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here