दुपहिया वाहन चुराने वाला आया पुलिस गिरफ्त में

0
176
The one who stole a two-wheeler was caught by the police.
The one who stole a two-wheeler was caught by the police.

जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से तीन चोरी के दुपहिया वाहन भी जब्त किए गए है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ जयपुर शहर और अन्य जिलों में पूर्व में वाहन चोरी के दर्जनों मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही हैै।

पुलिस उपायुक्त जयपुर कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि रामनगरिया थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले गिरोह के शातिर वाहन चोर भूपेन्द्र मीणा निवासी हिंडौन जिला करौली को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की है। आरोपित भूपेन्द्र मीणा एक शातिर वाहन चोर है और उसके खिलाफ जयपुर शहर सहित अन्य थानों में वाहन चोरी के मामले दर्ज है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here