भजन क्वीन अनुराधा पौडवाल के सुरमई कृष्ण भजनों पर झूमी गुलाबी नगरी

0
39

जयपुर। पद्मश्री एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रख्यात गायिका अनुराधा पौडवाल ने शनिवार को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में अपनी सुरीली आवाज और दिव्य कृष्ण भजनों से गुलाबी नगरी को भक्ति के रंग में रंग दिया। गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित इस लाइव कॉन्सर्ट में भजन क्वीन की एक झलक पाने और उनकी लाइव परफॉरमेंस देखने के लिए पूरे जयपुर शहर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और संगीत प्रेमी पहुंचे।

कॉन्सर्ट की शुरुआत के साथ ही जैसे ही अनुराधा पौडवाल ने अपनी मधुर आवाज में महामंत्र ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ का गायन शुरू किया, पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और लोग भाव-विभोर होकर झूमने लगे। लगभग 40 सालों से संगीत जगत में सक्रिय मशहूर गायिका ने एक से बढ़कर एक मनमोहक कृष्ण भजनों की प्रस्तुति देकर सभागार की फिजा में सुरों की दिव्य लहरियां बिखेर दीं।

कार्यक्रम के दौरान गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि”यह निर्माणाधीन भव्य मंदिर केवल एक पूजा स्थल मात्र नहीं होगा, बल्कि दर्शन, हरिनाम संकीर्तन, निःशुल्क प्रसाद वितरण, दिव्य ज्ञान, गौसेवा, नैतिक संस्कारों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का एक प्रमुख वैश्विक केंद्र बनेगा।”उन्होंने आगे बताया कि मंदिर निर्माण के पश्चात प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य दर्शन, भगवन्नाम संकीर्तन, पावन प्रसाद और आध्यात्मिक शिक्षा का सीधा लाभ प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here