पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर किया समाधान

0
43
Several cases were resolved on the spot during the Police Commissioner's public grievance hearing.
Several cases were resolved on the spot during the Police Commissioner's public grievance hearing.

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने शनिवार को मुहाना थाने में आयोजित जनसुनवाई में मानसरोवर सर्किल के मुहाना, शिप्रा पथ, मानसरोवर, पत्रकार कॉलोनी और नारायण विहार थाना क्षेत्रों से आए परिवादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर राहत प्रदान की गई, जबकि लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में आपसी विवाद, पारिवारिक मामले, भूमि एवं संपत्ति विवाद, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट सहित विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई हुई। पुलिस कमिश्नर ने प्रत्येक मामले की जानकारी लेकर अधिकारियों को निष्पक्ष, संवेदनशील एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर आयोजित जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान और पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (अपराध) अजय सिंह, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज सहित संबंधित थाना क्षेत्रों के अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर शहर के विभिन्न थाना एवं सर्किल स्तर पर लगातार जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसके तहत झोटवाड़ा, सांगानेर, शिप्रापथ, विद्याधर नगर, भांकरोटा, बस्सी, शिवदासपुरा, चौमूं, आमेर, रामगंज, चित्रकूट, मालवीय नगर, जामडोली, करधनी और प्रताप नगर सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में परिवादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here