जयपुर। नायकी माता यात्रा एवं विकास समिति की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं नायकी माता यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। यात्रा 20 सितंबर रविवार को जयपुर एवं अजमेर से बसों के माध्यम से रवाना होगी। यात्रा की मंगल शुरुआत से पहले 17 सितंबर गुरुवार को प्रात: 10 बजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भगवान गणेश को यात्रा का न्योता दिया गया। इसके साथ ही आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्तजी को भी यात्रा का निमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर नायकी माता यात्रा के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। समिति पदाधिकारियों के अनुसार भगवान गणेश को यात्रा का न्योता देने के साथ ही यात्रा के धार्मिक आयोजन का विधिवत आगाज हुआ।
समिति अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक युगल किशोर नेहवारिया ने माता रानी के सभी भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान गणेश को यात्रा का निमंत्रण देने और पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सहभागी बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक युगल किशोर नेहवारिया, अजमेर प्रभारी चन्द्र प्रकाश माथुर सहित समिति परिवार के सदस्य अवध बिहारी माथुर, देवेन्द्र स्वरूप माथुर, जगदीश प्रकाश माथुर, विजेन्द्र माथुर, साकेत माथुर, संजीव माथुर, विमल माथुर, अशोक माथुर, राजबहादुर माथुर, देवेन्द्र माथुर, निखलेश माथुर, गोपाल माथुर, सुरेश माथुर, महेश प्रकाश माथुर, ज्योति प्रकाश माथुर और मोहन प्रकाश माथुर सहित समस्त पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।









