आज अगस्त से गूंजेगी ‘नानी बाई रो मायरो’ की कथा

0
124

आज से गूंजेगी ‘नानी बाई रो मायरो’ की कथा

जयपुर। सावन मास के पावन अवसर पर मुरलीपुरा स्थित रामेश्वरम धाम कॉलोनी में तीन दिवसीय संगीतमय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन गौड़ विप्र समाज भवन में 2 से 4 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

आयोजन से जुड़े ऋषि राणा ने बताया कि कथा के व्यासपीठ से साध्वी नीतू तिवारी प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम सवा 6 बजे तक श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक प्रसंगों से भरपूर कथा का रसास्वादन कराएंगी।

आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आसपास की कॉलोनियों में कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर आमंत्रण पत्रक बांटे जा रहे हैं और श्रद्धालुओं को सपरिवार कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।
कथा के अंतिम दिन, 4 अगस्त को पावन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु आहुतियां देकर देश व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here