कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में संगठन मजबूती और बूथ मैनेजमेंट पर जोर

0
40
The training camp for Congress district presidents focused on organizational strength and booth management.

जयपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान और दिल्ली प्रदेश के नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए आयोजित 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और कांग्रेस की विचारधारा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। शिविर अजमेर जिले के पुष्कर स्थित एक निजी रिसोर्ट में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस विचारधारा, संगठन सृजन कार्यक्रम, जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारियां, जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग, पार्टी के समक्ष चुनौतियां तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

एआईसीसी प्रशिक्षण विभाग के चेयरमैन सचिन राव ने कांग्रेस की विचारधारा, संविधान, राजनीति और वर्तमान समय में पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया।

वहीं गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन सृजन अभियान और बूथ स्तर तक संगठन निर्माण को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राजस्थान में बूथ इकाइयों, मंडल इकाइयों, ब्लॉक इकाइयों, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के मोबिलाइजेशन, बूथ मैनेजमेंट और प्रत्येक स्तर पर कांग्रेस कमेटियों को सक्रिय बनाने को लेकर भी मार्गदर्शन दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वामसी रेड्डी ने जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यों की मॉनिटरिंग, मूल्यांकन और रिपोर्टिंग व्यवस्था की जानकारी दी।

उन्होंने पोर्टल पर कार्य करने और रिपोर्टिंग प्रणाली को लेकर भी प्रशिक्षण प्रदान किया। शिविर में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एआईसीसी प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने भी अपने अनुभव साझा किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here