सूने मकान से लाखों रुपये के जेवरात सहित नगदी चोरी कर ले गए चोर

0
480

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में चोरों ने एक सूने मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार शादी समारोह से घर लौटे परिवार ने घर के ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

एएसआई मुकेश चंद ने बताया कि मॉडल टाउन के रहने वाले राधा किशन गुरनानी ने मामला दर्ज करवाया है कि वह पन्द्रह सितम्बर को परिवार सहित अपने किसी परिचित के यहां शादी समारोह में गए थे और शादी से लौटे तो घर का ताला टूटा मिला।

जिस पर कमरों मे जाकर देखा तो वहां से नगदी,जेवरात, सोने-चांदी के आइटम गायब मिले। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों का पकड़ने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here