सोशल मीडिया पर युवकों से दोस्ती कर हनी ट्रैप में फंसाने वाली तीन महिला गिरफ्तार

0
301
Three women arrested for befriending young men on social media and trapping them in honey trap
Three women arrested for befriending young men on social media and trapping them in honey trap

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती गांठकर युवकों को लूटने वाली तीन शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार तीनों महिलाएं युवकों को दोस्ती के जाल में फंसा कर उनसे पैसा लूटा करती थी। गिरफ्तार महिलाओं के पास से फर्जी मीडिया के कार्ड भी पुलिस को मिले हैं। तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया हैं। फिलहाल पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्विनी गौतम ने बताया कि प्रताप नगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर पैसे लूटने वाली गैंग का खुलासा किया हैं।

इस गैंग की महिलाएं ऑनलाइन या ऐप के जरिये लोगों से दोस्ती करती फिर उन्हें मिलने के लिए अपने स्थान पर बुलाती जिस के बाद उन के साथ लूटपाट करती वह पुलिस पर जाने पर गलत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देती थी। गैंग के बारे में जानकारी मिलने पर एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी के निर्देशन में टीम बनाई गई। जिस में प्रताप नगर सीआई मनोज कुमार बेरवाल ने कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 6 अप्रेल को उस के मोबाइल पर वॉट्सअप कॉल आई, जिस में महिला ने मिलने के लिए कहा। जिस पर पीड़ित ने उसे घर की लोकेशन भेज दी। जिस के बाद महिला उसके घर पहुंची और उसके साथ बाते करने लगी,पीड़ित को महिला जबरन सम्बंध बनाने का दबाव बनाने लगी,पीड़ित ने जब इनकार किया तो महिला ने दबाव बनाते हुए कहा कि अगर सम्बंध नहीं बनाए तो वह पुलिस थाने चली जाएगी। पीड़ित घबरा गया तो आरोपी महिला ने उस से 5 लाख रुपए की डिमांड कर दी।जिस के डर से पीड़ित ने उसे 20 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद से महिला उससे पैसा मांग रही हैं।

पीड़ित की शिकायत पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई, पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया जिस में एक महिला के पास मीडिया का पहचान पत्र भी मिला। तीनों महिलाओं को आज कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस इस मामले में निशा (22) पत्नि सुमित निवासी ग्राम बिसलपुर बरेली उत्तप्रदेश हाल निवासी उस्मानपुर दिल्ली, सुमन चौधरी (45) पत्नी विजेन्द्र सिंह निवासी भजनपुरा दिल्ली और सारिका (41) पत्नी विकाश कुमार निवासी चाकसू जयपुर हाल निवासी 83 कष्णा विहार कॉलोनी जगतपुरा को पकड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here