जयपुर। पुलिस थाना श्याम नगर की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते रास्ता भटक कर गुम हुई 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर मानवता का परिचय दिया गया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 25 जून 2026 को श्याम नगर थाना पुलिस को अजमेर रोड स्थित 200 फीट चौराहे पर एक 8 वर्षीय बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची ने अपना नाम कुमारी नन्नू पुत्री कमल निवासी कच्ची बस्ती मुकन्दपुरा रोड भांकरोटा जयपुर बताया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची से पूछताछ कर उसके परिजनों का पता लगाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्ची को सकुशल उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए श्यामनगर थाना पुलिस की सराहना की। पुलिस की इस संवेदनशील और मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

















