ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाओं ने व्यापारी के बैग से 3.92 लाख रुपए उड़ाए

0
58
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाओं ने एक कपड़ा व्यापारी के बैग से 3.92 लाख रुपए चोरी कर लिए। पीड़ित को रुपए गायब होने का पता कांटा चौराहे पर पहुंचने के बाद बैग संभालने पर चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी रेजल सिंह ने बताया कि निवारू रोड स्थित रानी कॉलोनी निवासी महेन्द्र प्रसाद कपड़े का व्यापार करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे वे ई-रिक्शा से कांटा स्टैंड की ओर जा रहे थे। ई-रिक्शा के चौमूं पुलिया के पास पहुंचने पर तीन महिलाएं उसमें सवार हुईं। इसके बाद ई-रिक्शा कांटा चौराहे की ओर बढ़ा। कांटा चौराहे पर पहुंचने के बाद महेन्द्र ने अपना बैग संभाला तो उसमें रखे 3 लाख 92 हजार रुपए गायब मिले।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 14 सितंबर को दोपहर 2:49 बजे मामला दर्ज किया। पुलिस अब ई-रिक्शा में चौमूं पुलिया से सवार हुई तीनों महिलाओं की पहचान में जुटी है।
थानाधिकारी ने बताया कि घटना वाले रूट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों महिलाएं ई-रिक्शा में किस स्थान से सवार हुईं और कांटा चौराहे के बाद किस दिशा में गईं। सीसीटीवी फुटेज और ई-रिक्शा के रूट के आधार पर पुलिस संदिग्ध महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच के बाद ही चोरी की पूरी वारदात और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here