परिवहन निरीक्षक राजेश चौधरी नियुक्त हुए अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के उपाध्यक्ष

0
580
Transport Inspector Rajesh Chaudhary appointed as Vice President of All Rajasthan State Employees Joint Federation
Transport Inspector Rajesh Chaudhary appointed as Vice President of All Rajasthan State Employees Joint Federation

जयपुर। राजस्थान सरकार के कर्मचारियों की सबसे बड़ी प्रतिनिधि संस्था अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने राजेश कुमार चौधरी को संगठन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। चौधरी वर्तमान में राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के अध्यक्ष हैं और राज्य परिवहन विभाग में एक सशक्त भूमिका निभा रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा महासंघ के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने की गई। उन्होंने बताया कि यह निर्णय संगठन के सभी वरिष्ठ सदस्यों के बीच व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया गया और यह महासंघ को और अधिक मजबूत बनाएगा।

महासंघ राज्य के सात लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान,अधिकारों की रक्षा और कल्याण के लिए कार्यरत है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here