July 27, 2024, 7:43 am
spot_imgspot_img

भीख मंगवाने के लिए बच्चे का अपहरण करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

जयपुर। विधाधर नगर थाना पुलिस ने भीख मंगवाने के लिए बच्चे का अपहरण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अपहरण हुए बालक को सकुशल दस्तयाब किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि विधाधर नगर थाना पुलिस ने भीख मंगवाने के लिए बच्चे का अपहरण करने वाले राम अवतार निवासी फागी जिला जयपुर और कालूराम निवासी चोमू को गिरफ्तार किया है।

आरोपित ने बालक का अपहरण भीख मंगवाने के उद्देश्य से किया था। आरोपी राम अवतार पूर्व में थाना फागी पर चोरी में गिरफ्तार हुआ था। जिसके पश्चात गांव छोड़कर घुमंतू रहने लगा था। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles