अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

0
35
Two cunning members of an interstate vehicle-lifting gang arrested.
Two cunning members of an interstate vehicle-lifting gang arrested.

जयपुर। प्रताप नगर थाना टीम ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 80 वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 51 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान शेर सिंह (26) निवासी मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर और कमलजीत उर्फ के.के. उर्फ कमल (33) निवासी मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को पकडा है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि दुपहिया वाहन चोरी की रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित की गई। जहां टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और वाहन चोरी के हॉटस्पॉट चिन्हित कर सादा कपड़ों में निगरानी की। मुखबिर की सूचना पर कांस्टेबल केदारमल ने आरोपियों की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर द्रव्यवती नदी के पास चिनाव अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया। । पुलिस ने जांच के दौरान बाइक बरामद की और पूछताछ में 80 वारदातों का खुलासा हुआ।

थानाधिकारी विक्रांत शर्मा के अनुसार आरोपी मुहाना और सांगानेर क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर कैटरिंग का काम करते थे। जल्दी पैसा कमाने के लिए बाइक चोरी करने लगे। वे सुनसान जगह खड़ी बाइक की रेकी कर पैर के झटके से हैंडल लॉक तोड़ते, तारों को डायरेक्ट जोड़कर बाइक स्टार्ट कर फरार हो जाते थे। रास्ते में नंबर प्लेट तोड़कर फेंक देते और चोरी की बाइक सुनसान स्थान पर छिपा देते थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि कमलजीत चाकसू और सांगानेर सदर थाने के वाहन चोरी के मामलों में न्यायालय से जारी कई स्थाई गिरफ्तारी वारंटों में लंबे समय से फरार था। वर्ष 2014 से उसके खिलाफ महेश नगर, आमेर, चाकसू, सांगानेर सदर और मलारना डूंगर थानों में वाहन चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। शेर सिंह के खिलाफ मलारना डूंगर थाने में मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस अब अन्य वारदातों और चोरी के वाहनों के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here