दुपहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0
29

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितो की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने बताया कि मालपुरा गेट थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर अमन उर्फ अमन बीड़ी (25) निवासी रामसिंहपुरा तथा मोहम्मद शरीफ (28) निवासी सवाई माधोपुर हाल मालपुरा गेट जयपुर को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी अमन बीड़ी आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ प्रताप नगर, सांगानेर, शिप्रापथ और मालपुरा गेट थानों में चोरी सहित अन्य मामलों के पांच प्रकरण दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शहर के सुनसान इलाकों और बाजारों में रैकी कर मास्टर चाबी से दोपहिया वाहन चोरी करते थे।

बाद में चोरी की बाइकें सस्ते दामों में बेचने या खुद मौज-मस्ती के लिए इस्तेमाल करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पुलिस पूछताछ में शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here